फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अंत्योदय कार्डधारकों को तीन माह की मिलेगी चीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
- 18 रुपये किलो की दर से होगा वितरण, 10 से 25 सितंबर तक चलेगा राशन वितरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। पूर्ति विभाग की ओर से अंत्योदय राशन कार्डधारकों को जुलाई, अगस्त और सितंबर की तिमाही के सापेक्ष तीन किलो चीनी का वितरण किया जाएगा। चीनी 18 रुपये प्रति किलो की दर से दी जाएगी। प्रत्येक अंत्योदय कार्डधारक को कुल 54 रुपये का भुगतान करना होगा। विभाग ने सितंबर माह के राशन वितरण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत 10 से 25 सितंबर तक पात्र कार्डधारकों को राशन का वितरण किया जाएगा।
अंत्योदय कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा के अनुसार प्रति यूनिट दो किलो गेहूं और तीन किलो फोर्टिफाइड चावल निशुल्क दिया जाएगा। इसके अलावा तीन माह की चीनी का भी वितरण किया जाएगा। विभाग ने राशन विक्रेताओं को वितरण प्रक्रिया में निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पूर्ति विभाग के अनुसार चीनी के वितरण में अंत्योदय कार्डधारकों को पोर्टेबिलिटी की सुविधा नहीं मिलेगी। यानी कार्डधारक चीनी का उठान किसी दूसरे राशन विक्रेता की दुकान से नहीं कर सकेंगे। उन्हें संबंधित उचित दर विक्रेता की दुकान से ही चीनी प्राप्त करनी होगी।
हालांकि राशन की अन्य निर्धारित सामग्री के वितरण में पोर्टेबिलिटी की सुविधा लागू रहेगी। राशन विक्रेता अपने पास उपलब्ध स्टॉक की सीमा तक ही पोर्टेबिलिटी के माध्यम से लेनदेन कर सकेंगे।
बयान....
पूर्ति निरीक्षक अंकुश कुमार के मुताबिक वितरण के दौरान ई-पॉस मशीन के माध्यम से कार्डधारकों का सत्यापन किया जाएगा। किसी तरह की परेशानी होने पर कार्डधारक संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन


सितंबर माह में प्रत्येक अंत्योदय कार्ड धारक को तीन किलो चीनी 18 रुपये किलो की दर से दी जाएगी। यह हर तीन महीने में वितरित की जाती है। -अंकुश कुमार, पूर्ति निरीक्षक, मवाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें