फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गडीना में असामाजिक तत्वों ने पुलिसकर्मियों की दो बाइकें फूंकीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। गांव गडीना में असामाजिक तत्वों ने पुलिसकर्मियों की दो बाइकें फूंक दीं। आनन-फानन में पुलिस ने जली हुई बाइकों को मौके से हटाया। पुलिस ने गांव के कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन अभी सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन

गांव गडीना में दो दिन पहले अनुसूचित जाति के दो पक्षों में हुई मारपीट, पथराव व फायरिंग हुई थी। इसमें सात लोग घायल हुए थे। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दिया था। रविवार को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की दो बाइकों में देर रात असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। इससे गांव में अफरातरफी मच गई। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया।
थाना प्रभारी दिनेश पाल सिंह का कहना है कि शांति व्यवस्था के लिए मवाना थाने के दरोगा मतलूब व छह पुलिसकर्मियों की ड्यूटी गडीना में लगाई गई है। कुछ लोगों का कहना है कि बाइक के पास एक वृद्ध व्यक्ति सो रहा था। आशंका है कि उसने ही बीड़ी जलाने के बाद जलती माचिस की तिल्ली फेंकी होगी, जिससे दरोगा मतलूब व एक अन्य पुलिसकर्मी की बाइक आग की चपेट में आ गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी देहात राकेश मिश्रा का कहना है कि जांच के लिए पुलिस की टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें