सरधना।अशेक की लाट में मिली बच्ची को परिजनों से मिलवाया। पुलिस
सरधना। नगर की अशोक की लाट के पास से एंटी रोमियो टीम को लावारिस अवस्था में एक बच्ची घूमती मिली। पुलिस ने परिजनों की तलाश कर बच्ची को उनसे मिलवा दिया है।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार की सुबह छह वर्षीय बच्ची अशोक की लाट के निकट लावारिस अवस्था में घूमती मिली। पूछताछ की तो उसने अपना नाम नैंसी पुत्री सुनील बताया। बच्ची अपने घर का पता नहीं बता पाई। पुलिस ने बच्ची का फोटो खींचकर उसे सोशल मीडिया ग्रुप पर शेयर किया। बच्ची की तलाश में जुटे परिजनों ने उसका फोटो सोशल मीडिया पर देखा तो वह तुरंत थाने पहुंचे। बताया कि बच्ची सुबह कालंद चुंगी स्थित घर से दूध लेने के लिए निकली थी, लेकिन रास्ता भटक गई। पुलिस ने बच्ची को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्ची को परिजनों से मिलने वाली टीम में एसआई ज्योति, एसआई सीमा शामिल रही।