फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूस लेते रंगे हाथ दबोचा गया एडीओ पंचायत, रिपोर्ट लगाने के नाम पर मांगी थी रिश्वत

Mon, 16 Dec 2019 08:14 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
रिश्वत लेने वाला एडीओ पंचायत गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में एंटी करप्शन की टीम ने सोमवार को एडीओ पंचायत (सहायक विकास अधिकारी) किरण पाल सिंह को पांच हजार की रिश्वत लेते कलक्ट्रेट स्थित विकास भवन से गिरफ्तार कर लिया। सफाई कर्मचारी की बहाली के दस्तावेज पर रिपोर्ट लगाने के नाम पर एडीओ ने रिश्वत मांगी थी। 

विज्ञापन


सफाई कर्मचारी राजकुमार निवासी खीरागढ़ आगरा ने एंटी करप्शन विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। राजकुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में एडीएम सिटी के निर्देश पर उसकी ड्यूटी लगी थी। लेकिन डीपीओ ने उसे ड्यूटी से गायब मानते हुए सस्पेंड कर दिया था। तीन महीने पूर्व उसकी बहाली हुई। इसकी जांच एडीओ (पंचायत) किरण पाल सिंह द्वारा की जा रही थी। आरोप है कि बहाली के दस्तावेज पर रिपोर्ट लगाने के एवज में किरण पाल सिंह ने राजकुमार से पांच हजार रुपये की मांग की है।

यह भी पढ़ें: एंटी करप्शन टीम ने संविदा कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई कर्मचारी राजकुमार ने कई बार मना किया, लेकिन वह रिश्वत के बिना रिपोर्ट लगाने के लिए तैयार नहीं हुआ। राजकुमार की शिकायत पर एंटी करप्शन मेरठ सेक्टर के इंस्पेक्टर अशोक शर्मा और उनकी टीम सोमवार को विकास भवन में पहुंची। इस दौरान राजकुमार ने पांच हजार की रिश्वत लेने के लिए एडीओ पंचायत को बुलाया। कंप्यूटर की दुकान पर रिश्वत की रकम के साथ एडीओ को एंटी करप्शन की टीम ने दबोच लिया। पुलिस के अनुसार जागृति विहार मेडिकल निवासी किरण पाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें