फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एलएलएम, एमएड, बीपीएड और एमपीएड की उत्तर कुंजी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- 25 अगस्त रात 12 बजे तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) में सत्र 2026-27 के लिए एलएलएम, एमएड, बीपीएड और एमपीएड में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षाओं की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। विवि ने सभी विषयों की ओएमआर आंसर-की अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। अभ्यर्थी अपनी ओएमआर उत्तर पुस्तिका के आधार पर उत्तर कुंजी का मिलान कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के अनुसार एलएलएम की प्रवेश परीक्षा 20 अगस्त को विषय कोड 01, एमएड की परीक्षा विषय कोड 02 के तहत हुई थी। वहीं, बीपीएड की परीक्षा 21 अगस्त को विषय कोड-03 और एमपीएड की परीक्षा विषय कोड-04 के तहत की गई थी।
25 अगस्त तक आपत्ति का मौका
उत्तर कुंजी में किसी उत्तर को लेकर आपत्ति होने पर अभ्यर्थी 25 अगस्त 2026 की रात 12 बजे तक ई-मेल के माध्यम से आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए ccsuomr2026gmail.com पर आपत्ति भेजनी होगी। ई-मेल में पेपर कोड, प्रश्न संख्या और बुकलेट सीरीज का स्पष्ट उल्लेख करना अनिवार्य होगा। आपत्ति के समर्थन में पुस्तक या अन्य प्रामाणिक दस्तावेज उपलब्ध होने पर उसे भी ई-मेल के साथ संलग्न करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। प्राप्त आपत्तियों का विषय विशेषज्ञों से परीक्षण कराया जाएगा। विशेषज्ञों की संस्तुति के आधार पर आवश्यक होने पर संशोधित उत्तर कुंजी वेबसाइट पर जारी की जाएगी। प्रवेश परीक्षा का मूल्यांकन संशोधित उत्तर कुंजी के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद उत्तर कुंजी पर किसी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें