लतीफपुर गुरुद्वारा साहिब में गुरबाणी कीर्तन एवं तबले का निशुल्क ज्ञान प्रशिक्षण लेते बच्चे स्रो
हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव लतीफपुर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ननकाना साहिब, गुरु नानक नगर में सैकड़ों ग्रामीण बच्चों को गुरुवाणी कीर्तन और तबले का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गुरुद्वारा प्रबंधन के इस प्रयास का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में भी आगे बढ़ने का अवसर देना है।
गुरुद्वारा संचालक सुजान सिंह सुचियार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को धार्मिक शिक्षा से जोड़ने के लिए गुरुद्वारा साहिब में विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। भाई जोगिंदर सिंह के नेतृत्व में बच्चों को नियमित रूप से गुरुवाणी कीर्तन और तबला वादन का ज्ञान दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में बच्चे उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गुरमुख सिंह कंवर ने कहा कि बच्चों को कम उम्र से ही गुरुवाणी और संगीत से जोड़ने से उनमें संस्कार, अनुशासन और धार्मिक भावना विकसित होती है। साथ ही प्रतिभावान बच्चों को आगे चलकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर भी मिलेगा। बच्चों को तबला और गुरुवाणी का प्रशिक्षण देना सराहनीय प्रयास है। इससे बच्चों में गुरु के प्रति आस्था बढ़ने के साथ ही उनमें संगीत के प्रति रुचि भी विकसित होती है।