फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 1500 मीटर दौड़ में अंशु ने बाजी मारी

विज्ञापन
रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल में दौड में भाग लेती छात्राएं। (स्त्रोत संस्थान) मवाना।
विज्ञापन
- सीबीएसई क्लस्टर-19 एथलेटिक्स मीट (गर्ल्स) का आगाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मवाना खुर्द स्थित रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर-19 एथलेटिक्स मीट (गर्ल्स) का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में नोएडा व देहरादून क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के करीब 200 विद्यालयों की 1000 से अधिक छात्राएं हिस्सा ले रही हैं।
उद्घाटन मुख्य अतिथि व सीबीएसई पर्यवेक्षक संजय चौहान, विशिष्ट अतिथि अनु कुमार, पूर्व कुलपति एनसी गौतम, पूर्व प्रवक्ता ओमपाल सिंह, विक्रम प्रधान व राजेंद्र प्रधान ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि संजय चौहान ने कहा कि खेल शारीरिक व मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। आज छात्राएं हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-19 वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में अंशु, डिस्कस थ्रो में कनक तोमर, ऊंची कूद में दिव्या कपरी, ट्रिपल जंप में ऋतिक प्रजापति और 100 मीटर दौड़ में दिया सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग में डिस्कस थ्रो में गौरी तोमर, ऊंची कूद में प्रणवी जोरवाल, 1500 मीटर में आरिका यादव, ट्रिपल जंप में कशिश और 100 मीटर दौड़ में आकृति पांडे ने बाजी मारी। अंडर-14 वर्ग की ऊंची कूद में अनामिका और 100 मीटर दौड़ में हिमाद्री भारद्वाज प्रथम रहीं। प्रधानाचार्या डॉ. शिवानी सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन निधि त्यागी व दीक्षा रस्तोगी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें