फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: केले महंगे हैं, कहते ही ग्राहक से भिड़ा दुकानदार, जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल होते ही कार्रवाई

Thu, 23 Jul 2026 05:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के बिनौली में केले महंगे बताने पर ग्राहक और फल विक्रेता के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई और सड़क पर काफी देर तक लात-घूंसे चलते रहे। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने फल विक्रेता को हिरासत में लिया है और अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
केले - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में बरनावा पुलिस चौकी के पास गुरुवार सुबह केले के भाव को लेकर ग्राहक और फल विक्रेता के बीच विवाद हो गया। ग्राहक ने केले महंगे होने की बात कही तो फल विक्रेता वसीम से उसकी कहासुनी हो गई।

विज्ञापन


केले के भाव को लेकर शुरू हुआ विवाद
बताया गया कि आजमपुर मुलसम गांव का एक युवक अपने पिता के साथ बरनावा आया था। वह फल विक्रेता से केले खरीदने के लिए भाव पूछ रहा था। केले महंगे बताए जाने पर युवक ने इस पर आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर उसकी फल विक्रेता से नोकझोंक शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें: आन की खातिर हत्या: हिना हत्याकांड में बड़ा खुलासा, माता-पिता ही निकले बेटी के कातिल, शव फंदे पर लटकाया
विज्ञापन


सड़क पर काफी देर तक चले लात-घूंसे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फल विक्रेता और ग्राहक के बीच काफी देर तक मारपीट होती रही। दोनों एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते रहे। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कराकर मामला शांत कराया। मारपीट के बाद समझौता होने पर युवक अपने पिता के साथ मेरठ जाने वाली बस में बैठकर चला गया।
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने पर फल विक्रेता हिरासत में
मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने फल विक्रेता वसीम को हिरासत में ले लिया। जांच अधिकारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। मारपीट में शामिल अन्य युवकों और ग्राहक की पहचान की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें