फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: क्राफ्ट प्रतियोगिता में अंशिका और तान्या अव्वल रहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को वाणिज्य विभाग में क्राफ्ट प्रतियोगिता की गई। इसमें छात्राओं ने अपशिष्ट वस्तुओं का सदुपयोग कर हस्तशिल्प आधारित कृतियां तैयार की गईं। निर्णायक मंडल में प्राचार्य डॉ. अंजू सिंह व डॉ. डेजी वर्मा रहीं। प्रतियोगिता में अंशिका शर्मा व तान्या शर्मा प्रथम, राशि चौधरी व स्वाति दीक्षित द्वितीय और निशि शर्मा व सुंदरी तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर वाणिज्य विभाग से डॉ. नेहा सिंह और डॉ आकांक्षा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं, राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई की ओर से कौमी एकता सप्ताह के तहत पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इसका संचालन कार्यक्रम अधिकारी प्रो. मोनिका चौधरी ने किया। पोस्टर में अक्षिता ने प्रथम, सना और खुशी ने द्वितीय और अमरीन जहां और इकरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंजलि, वर्षा और सानिया को सांत्वना पुरस्कार मिला। निर्णायक मंडल में प्रो. स्वर्णलता कदम और डॉ. अरविंद कुमार रहे। कार्यक्रम में डॉ. ज्योति चौधरी, डॉ. नेहा डॉ. लता कुमार, डॉ. अनुजा गर्ग आदि उपस्थित रहे।
इसके अलावा अंग्रेजी विभाग में निबंध प्रतियोगिता हुई। इसका संचालन विभाग की प्रभारी प्रो. मोनिका चौधरी ने किया। निबंध प्रतियोगिता में सानिया ने प्रथम, अमरीन जहां और रुचिका ने द्वितीय स्थान और सपना और तमन्ना पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, सना को सांत्वना स्थान प्राप्त हुआ। निर्णायक मंडल में प्रो. उषा साहनी एवं डॉ. रूबी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें