फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में कोरोना से 24वीं मौत, सुभाष नगर निवासी 78 साल की महिला में 14 मई को हुई थी वायरस की पुष्टि

Wed, 27 May 2020 06:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
coronavirus death - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेरठ में बुधवार को कोरोना वायरस से एक और मौत हो गई। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र निवासी 78 वर्षीय महिला में 14 मई को जांच रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद उन्हें मेडिकल के कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया था। जहां बुधवार को उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


सीएमओ डाॅ राजकुमार ने बताया कि सुभाष नगर निवासी 78 वर्षीय महिला का 14 मई से कोविड अस्पताल में उपचार चल रहा था। 14 मई को उनमें कोरोना की पुष्टि हो गई थी। कुछ दिन पहले उनकी हालत बिगड़ने पर वेंटिलेटर पर लिया गया। बुधवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जिले में कोरोना से अब तक यह 24वीं मौत है।

सीएमओ ने बताया कि आज जिले के तकरीबन 225 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आनी है। जाहिर है कि आज यदि नए मरीज सामने आते हैं तो फिर से नई चेन का खतरा बरकरार रहेगा। हालात यह हैं कि एक चेन खत्म नहीं होती, दूसरी शुरू हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें