फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरक्षा के संकल्प के साथ कांवड़ लाए अन्नू पहलवान

विज्ञापन
सुनील कैथवास....हरिद्वार से 201 लीटर जल लेकर नोएडा जाते अन्नू पहलवान के साथी शिवभक्त।
विज्ञापन
मेरठ। ग्रेटर नोएडा के खेड़ी भनौता गांव से आए अन्नू पहलवान गोरक्षा के संकल्प के साथ कांवड़ लाए हैं। वह छह मई को कांवड़ लेकर चले थे। वह गोरक्षा के लिए 201 लीटर जल लेकर चल रहे हैं। उनके साथ 35 अन्य साथी जतिन, सौरभ, सौरभ उर्फ मोटा और राहुल भी कलश में हरिद्वार से जल लेकर आ रहे हैं। इस टीम में उनकी सुरक्षा के लिए एक विशाल डीसीएम भी पीछे चल रही है। यह यात्रा 240 किलोमीटर की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को वह दिल्ली रोड से होकर निकले तो लोग उन्हें देखते ही रह गए। उनके काफिले के कारण दिल्ली रोड पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। अन्नू पहलवान का कहना है कि गोमाता को राष्ट्र माता घोषित कराएं और उनकी सेवा के लिए हर दिन आर्थिक रूप से भी सहयोग का प्रयास करें। उनके अलावा अन्य शिवभक्तों के काफिले भी अब आने लगे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें