फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेलों में अन्नू रानी ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
अन्नू रानी,
विज्ञापन
मेरठ। केरल के कोच्चि में चल रहे 28वें नेशनल फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ की बेटियां लगातार कमाल कर रही हैं। प्रतियोगिता के अंतिम दिन मेरठ के बहादुरपुर निवासी अन्नू रानी ने भाला फेंक प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले मंगलवार को रूपल ने 400 मीटर दौड़ में और बुधवार को शॉटपुट में विधि ने स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन

प्रतियोगिता 21 से 24 अप्रैल तक चली। अंतिम दिन एशियन गेम्स में देश के लिए स्वर्ण पदक लाने वाली अन्नू रानी ने भाला फेंक प्रतिस्पर्धा में भाग लिया। उन्होंने पहले ही प्रयास में 56.66 मीटर दूरी तय की। दूसरे प्रयास में 55.23 मीटर और इसके बाद तीन प्रयास बेनतीजा रहे। अंतिम प्रयास में उन्होंने 54.38 मीटर दूरी तय की। पहले ही प्रयास में 56.66 मीटर दूरी तय कर अन्नू रानी ने स्वर्ण पदक जीता। दूसरे स्थान पर और तीसरे स्थान पर कर्नाटक की ऐथलीट रही। उनके स्वर्ण पदक जीतने पर उनके परिजनों ने भी गांव में खुशी मनाई। अन्नू के भाई उपेंद्र और पिता ने भी उन्हें बधाई दी। जिला एथलेटिक संघ के सदस्यों ने भी उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन


अन्नू की उपलब्धियां:
व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ पदर्शन- 2022 में जमशेदपुर में होने वाली इंडियन ओपन जेवलिन थ्रो में 63.82 मीटर दूरी तय की
2023- एशियन गेम्स में 62.92 मीटर दूरी तय कर स्वर्ण पदक जीता
2024 ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग किया
2021 - टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग किया
2022- बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक
2019- वर्ल्ड चैंपियनशिप में फाइनल में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला का रिकॉर्ड
2019 - एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक
2017 - एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक
2016 - साउथ एशियन गेम्स में रजत पदक
2014 - एशियन गेम्स में कांस्य पदक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें