वीर शाहमल रायफल क्लब के शूटर सौरभ चौधरी ने रियो डी जिनेरियो में चल रहे आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप की दस मीटर एयर पिस्टल मिश्रित युगल स्पर्धा में देश के लिए स्वर्ण जीता।
रियो में मंगलवार को आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप की दस मीटर एयर पिस्टल पुरुष स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर कलीना गांव के किसान जगमोहन के पुत्र सौरभ चौधरी ने अपना स्वर्णिम अभियान जारी रखा है, मंगलवार को हुई दस मीटर एयर पिस्टल मिश्रित युगल स्पर्धा में मनु भाकर के साथ अचूक निशाने लगाकर 394/400 का स्कोर बनाकर देश के लिए एक ओर पीला तमगा जीता।
यह भी पढ़ें: मेरठ की बेटियों ने नेशनल एथलेटिक्स में जीते पदक, पारुल चौधरी ने जीता स्वर्ण
सौरभ के पदक जीतने पर कोच अमित श्योराण ने कहा कि उसका शानदार प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह ओलंपिक में भी देश के लिए तमगा जीतेगा। पदक जीतने पर बिनौली के वीर शाहमल रायफल क्लब पर साथी निशानेबाजों ने खुशी मनाई। उधर सौरभ के गांव कलीना में भी परिजनों व ग्रामीणों ने खुशी मनाई।