फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! कहीं ले न डूबे लॉटरी या जैकपॉट का लालच, व्हाट्स एप नंबर हैक कर हो रही धोखाधड़ी

Sun, 14 Apr 2019 06:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
साइबर अपराध
विज्ञापन

साइबर अपराधियों द्वारा व्हाट्स एप नंबर को हैक करके धोखाधड़ी की जा रही है। एक माह में वेस्ट यूपी में ठगी के कई मामले सामने आए हैं। साइबर अपराधियों के नेटवर्क को खंगालने के लिए साइबर क्राइम सेल के एक्सपर्ट जांच में जुटे हैं।

विज्ञापन


हस्तिनापुर निवासी राकेश ने एसपी क्राइम को शिकायती पत्र में बताया कि उसका व्हाट्स एप नंबर अचानक से बंद हो गया। वह एक-दो दिन समझ नहीं सका। बाद में शिकायत मिली कि उसके व्हाट्स एप नंबर से लाटरी निकलने की बात कहकर संदेश किए जा रहे हैं। साइबर क्राइम सेल ने जांच की तो पता चला कि राकेश का व्हाट्स एप नंबर हैक कर लिया गया। 

इसी तरह की शिकायत शास्त्रीनगर सेक्टर-11 निवासी शहजाद ने पांच अप्रैल को की तो साइबर सेल की जांच में सामने आया कि शहजाद का व्हाट्स एप नंबर से हैक कर दोस्त से लाटरी के नाम पर 20 हजार रुपये एकाउंट में डलवा लिए गए। इनके अलावा शामली में एक लाख रुपये की ठगी समेत चार मामले और मुजफ्फरनगर में भी ऐसे दो मामले हैकिंग और ठगी के सामने आए हैं।

विज्ञापन

बिहार और झारखंड से है कनेक्शन
साइबर क्राइम सेल के एक्सपर्ट कर्मवीर सिंह ने बताया कि साइबर अपराधी फर्जी ई-मेल आईडी और विदेशी नंबर से व्हाट्स एप पर लाखों की लॉटरी जीतने या जैकपॉट लगने का मेसेज भेजते हैं। यदि कोई प्रतिक्रिया देता है तो उसे व्हाट्स एप कॉल के लिए कहा जाता है। इसके बाद व्यक्ति को पेमेंट करने के नाम पर लॉटरी की रकम की 25 प्रतिशत राशि बैंक खाते में भेजने को कहा जाता है। 

उसके मोबाइल नंबर पर दूसरे डिवाइस में व्हाट्स एप इन्स्टाल कर लिया जाता है। वेरीफिकेशन कोड को पेमेंट वेरीफिकेशन कोड का नाम देकर ले लिया जाता है। इसके बाद साइबर अपराधी उस व्यक्ति के व्हाट्स एप नंबर को हैक कर लेते हैं और उसके नंबर से अन्य लोगों को मेसेज भेजकर ठगी का प्रयास करते हैं। जांच में सामने आया कि बिहार और झारखंड में बैठे सरगना व्हाट्स एप नंबर को हैक कर रहे हैं।
विज्ञापन

जागरूक रहें, ठगों से बचें
व्हाट्स एप नंबर हैक कर ठगी के मामलों में साइबर क्राइम सेल की टीम लगाई गई है। ऐसे मामलों में साइबर एक्सपर्ट लगातार काम रहे हैं। ठगी से बचने के लिए खुद भी जागरूक रहें। -डॉ. बीपी अशोक, एसपी क्राइम

धोखाधड़ी से बचने के उपाय-
  • ई-मेल और व्हाट्स एप पर लॉटरी जीतने संबंधी कोई मेसेज आए तो उस पर विश्वास न करें
  • अपने मोबाइल नंबर पर आने वाले ओटीपी, वेरीफिकेशन कोड को किसी से शेयर न करें। मोबाइल फोन किसी को न दें।
  • लॉटरी जीतने या जैकपॉट लगने वाले किसी भी प्रलोभन में न आएं, अपना बैंक खाता नंबर या डेबिट कार्ड नंबर किसी को न दें।
  • यदि आपका व्हाट्सएप नंबर अचानक बंद हो गया है, तो तत्काल साइबर क्राइम सेल और थाना पुलिस को सूचना दें।
-इस खबर के बारे में आप और क्या जानना चाहते हैं। हमें फेसबुक पर जरूर बताएं।
 शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें