फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्स अंजलि हत्याकांड: फरार सूफियान की तलाश तेज, बहन और वार्ड बॉय भेजे गए जेल, दिल्ली तक पहुंची पुलिस

Fri, 22 May 2026 09:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में नर्स अंजलि शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी सूफियान अब भी फरार है। पुलिस ने आरोपी की बहन और वार्ड बॉय को जेल भेज दिया है। आरोपी की तलाश में कई जिलों में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
अंजलि शर्मा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ मेडिकल थाना क्षेत्र की जागृति विहार निवासी 25 वर्षीय नर्स अंजलि शर्मा की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सूफियान घटना के दो दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। इस बीच मामले में गिरफ्तार आरोपी की बहन साजिदा और मेडिकल कॉलेज के वार्ड बॉय जबर सिंह को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

हत्या के बाद शव अस्पताल पहुंचाने की बनाई थी योजना
पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या के बाद आरोपी सूफियान ने अपनी बहन साजिदा की मदद से अंजलि के शव को ई-रिक्शा से मेडिकल अस्पताल पहुंचवाया। आरोप है कि सूफियान ने मेडिकल कॉलेज के वार्ड बॉय जबर सिंह को फोन कर मामले की जानकारी दी और शव को अस्पताल में भर्ती कराने के बदले लालच दिया। इसके बाद जबर सिंह भी इस पूरे घटनाक्रम में शामिल हो गया। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर साजिदा और जबर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: UP: 'हार के बाद भी सौ विधायकों के बराबर हूं', कार्यकर्ताओं से बोले संगीत सोम, 2027 की तैयारी में जुटने की अपील

विज्ञापन

शादी का दबाव बना रहा था आरोपी
पुलिस के अनुसार अंजलि शर्मा मेडिकल अस्पताल के महिला वार्ड में संविदा नर्स के रूप में कार्यरत थीं। वहीं काम के दौरान उनकी पहचान सूफियान से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि सूफियान लगातार अंजलि पर शादी का दबाव बना रहा था और उसका पीछा करता था। बताया गया कि उत्पीड़न की शिकायतों के चलते आरोपी को करीब तीन माह पहले नौकरी से निकाल दिया गया था। इसके बावजूद वह अंजलि को परेशान करता रहा।

अपहरण के बाद हत्या का आरोप
परिजनों के मुताबिक बुधवार सुबह अंजलि घर से निकली थीं। आरोप है कि सूफियान और उसकी बहन साजिदा ने उनका अपहरण कर लिया और उन्हें लोहियानगर क्षेत्र में ले गए। वहां गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतका के भाई प्रदीप शर्मा ने पुलिस से मुख्य आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

कई जिलों में दबिश, दिल्ली में होने की आशंका
पुलिस और विशेष अभियान दल की टीमें आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं। मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद समेत कई स्थानों पर दबिश दी गई है। पुलिस को आरोपी के दिल्ली में छिपे होने की भी सूचना मिली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि निगरानी तंत्र की मदद से आरोपी का पता लगाया जा रहा है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

क्या बोले अधिकारी
पुलिस अधीक्षक नगर विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी सूफियान की तलाश जारी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें काम कर रही हैं।

Next
AU ऐप में पढ़ें