मेरठ-----------भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
मेरठ। पार्क में गंदगी, टूटी सड़कें और पानी की आपूर्ति ठीक न होने पर सोमवार को भाजपाइयों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने नगर निगम में प्रदर्शन कर नगरायुक्त को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि नगर निगम एक भी विकास कार्य नहीं कर रहा है। चारों ओर समस्याएं के अंबार लगे हैं और निगम अधिकारी कुछ नहीं कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी यदि एक सप्ताह में व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो नगर निगम में आंदोलन किया जाएगा।
भाजपा नेता अंकित चौधरी के नेतृत्व में नगर आयुक्त सौरभ गंगवार को ज्ञापन देकर महानगर की मूलभूत समस्याओं के बारे में बताया। कहा कि जनमानस बीमारियों और अस्वस्थता से घिरते जा रहे हैं। शहर का एक बड़ा पार्क जो सूरजकुंड पर स्थित है। वह पार्क गंदगी का गलियारा क्यों बन गया है। वहां बने शौचालय, जिसमें गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
पार्क की सफाई न होने से डेंगू और चिकनगुनिया का खतरा बना है। पूरे शहर में अवैध होर्डिंग्स लगे हैं। बढ़ते ठेलों ठेलों के कारण पूरा शहर जाम से जूझ रहा है। अगर कोई भी जनहानि होती है या बड़ी दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। कूड़े के जगह-जगह ढेर लगे हैं। मेरठ प्रदूषण में तीसरे नंबर पर पहुंच चुका है। नगर आयुक्त को इन सभी बिंदुओं पर ध्यान देकर निस्तारण करने के लिए कहा। इस दौरान सौरभ पंडित, नित्यम राजपूत, अमन पंडित, अभिषेक जैन, दिनेश मनोठिया, सौरभ अत्री, अभिलाष, वीशु गहलोत, रिंकू वर्मा आदि रहे।