फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पर फूटा आक्रोश, जयभीमनगर के लोगों ने जाम लगाकर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर फूटा आक्रोश, जयभीमनगर के लोगों ने जाम लगाकर किया हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। जयभीमनगर में मकान गिरने के बाद कृष्णपाल के परिवार को रात सड़क पर गुजारनी पड़ी। प्रशासन की ओर से कोई सुध नहीं ली गई तो सुबह लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने कलक्ट्रेट पर धरना दिया और जाम लगा दिया। एसीएम ने मदद का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
जयभीमनगर के लोग बुधवार सुबह पीड़ित परिवार के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम कार्यालय के बाहर धरना देकर बैठ गए। भीड़ में मृतक बालक रचित की मां अनुराधा और पिता सतेंदर भी शामिल थे। काफी देर बाद भी जब कोई नहीं आया तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। एसीएम प्रथम संगीता देवी, इंस्पेक्टर सिविल लाइन रमेश चंद शर्मा, इंस्पेक्टर लालकुर्ती अतर सिंह उनके बीच पहुंचे और समझाने की कोशिश की। लोगों ने कलक्ट्रेट का प्रवेश द्वार बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि एक हंसता खेलता परिवार उजड़ गया, मासूम की मौत हो गई लेकिन पुलिस ने दबाव बनाकर बच्चे का रात में ही अंतिम संस्कार करा दिया। उसकी मां को शक्ल तक नहीं देखने दी। पुलिस पहले आरोपियों को जेल भेजे और फिर पीड़ित परिवार का टूटा घर बनवाए। एसीएम ने मदद का भरोसा दिलाया। प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत मकान बनवाने के लिए मिलने वाली आर्थिक मदद से जुड़े आवेदन पत्र भी उपलब्ध कराए। इसके बाद धरना समाप्त किया गया।
विज्ञापन

विधायक ने दिलाया मदद का भरोसा
मेरठ दक्षिण विधायक डा. सोमेंद्र तोमर बुधवार सुबह जयभीमनगर पहुंचे। तब तक पीड़ित परिवार के लोग कलक्ट्रेट आ चुके थे। सोमेेंद्र तोमर ने वहां मौजूद परिवार के अन्य लोगों से बात की। उन्होंने डीएम के. बालाजी से बात कर पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने और एसएसपी प्रभाकर चौधरी से दोषियों को गिरफ्तार करने का आग्रह किया। सीएमओ से फोन पर बात कर विधायक ने पीड़ित परिवार के घायल लोगों को उचित चिकित्सा दिलाने को कहा। विधायक के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकुमार चौबे, नरेंद्र चौधरी, जिला पंचायत सदस्य गुड्डू गगोल, पार्षद अजय भारती, पार्षद रविंद्र कुमार, विनोद जाहिदपुर, विकास भड़ाना, सुधीर गौतम आदि मौजूद रहे।
एक आरोपी गिरफ्तार, धारा भी बढ़ी
बुधवार को पुलिस ने नामजद आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर भावनपुर ने बताया कि मुकदमे में अनुसूचित जाति-जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम भी लगा दिया गया है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक को भी झेलनी पड़ी नाराजगी
विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर के बाद शाम को हस्तिनापुर के पूर्व विधायक योगेश वर्मा भी जयभीमनगर पहुंचे। घटना के एक दिन बाद पहुंचने पर दोनों को लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें