फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला दिवस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जाएंगी लखनऊ

विज्ञापन
लखनऊ जाने से पूर्व अपनी मांगों को लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी को ज्ञापन देती आंगनवाड़ी कार्यकर्
विज्ञापन
- लंबे समय से रुके हुए मानदेय के भुगतान की करेंगी मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आठ मार्च को लखनऊ में आयोजित होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए जनपद की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगी। इस संबंध में संघ पदाधिकारियों ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को पत्र देकर अवगत कराया है।
जिलाध्यक्ष संतोष परमार के नेतृत्व में जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए गए पत्र में बताया गया कि आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रांतीय पदाधिकारियों के आह्वान पर लखनऊ में एक दिवसीय बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में प्रदेश भर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं शामिल होकर अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को उठाएंगी और उनके समाधान को लेकर चर्चा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ पदाधिकारियों ने जिला कार्यक्रम अधिकारी से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रुके हुए मानदेय का शीघ्र भुगतान कराने की मांग भी की है। जिला अध्यक्ष संतोष परमार ने बताया कि लंबे समय से मानदेय लंबित होने के कारण कार्यकर्ताओं को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर जिला महामंत्री कुसुम नवल, ब्लॉक अध्यक्ष अनीता, ब्लॉक उपाध्यक्ष ट्विंकल और साबिया, मन्नी, सुनीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें