फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंदमयी बजाज बनीं बजाज समूह की पहली महिला उत्तराधिकारी

विज्ञापन
रोहटा। आनंदमयी बजाज। संस्थान
विज्ञापन
रोहटा। बजाज समूह के संस्थापक जमनालाल बजाज की पांचवीं पीढ़ी की प्रतिनिधि आनंदमयी बजाज ने समूह की कमान संभाल ली है। वह समूह की पहली महिला उत्तराधिकारी बनी हैं और अब सक्रिय नेतृत्व की भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन

बजाज शुगर मिल किनौनी के यूनिट हेड केपी सिंह ने बताया कि आनंदमयी ने न्यूयॉर्क स्थित कोलंबिया विश्वविद्यालय से वित्तीय अर्थशास्त्र और गणित में डिग्री प्राप्त की है। वह 22 वर्ष की आयु में बजाज एनर्जी, बजाज कंज्यूमर और बजाज हिंदुस्तान शुगर जैसी कंपनियों के लीडरशिप ग्रुप के साथ कार्य करेंगी। मुंबई मुख्यालय से अपनी भूमिका की शुरुआत करते हुए वह विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण लेंगी और वर्ष 2025 के अंत तक प्रमुख संचालनात्मक जिम्मेदारियां संभालेंगी। आनंदमयी ने कहा कि बजाज समूह से औपचारिक रूप से जुड़ना उनके लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें