खादर क्षेत्र के गांव खरखाली में सीएचसी प्रभारी बाढ़ के संबंध में ग्रामीण से जानकारी लेते हुए। (
परीक्षितगढ़। पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के चलते सीएचसी प्रभारी ने खादर क्षेत्र में गंगा किनारे बसे गांवों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
सीएचसी प्रभारी डॉ. रवि शंकर शर्मा व बीपीएम इकरार अहमद ने बाढ़ के चलते खादर क्षेत्र के गांव खानपुर गढ़ी व खरखाली में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। खरखाली गांव स्थित मंदिर के समीप गंगा का पानी पहुंच गया है। उन्होंने खानपुर गढ़ी में लोगों से जानकारी ली। फिलहाल गंगा किनारे बसे गांव सुरिक्षत हैं। सीएचसी प्रभारी ने लोगों से बाढ़ आने पर 108 व 102 सरकारी एंबुलेंस पर तत्काल सूचना देने की अपील की। जिससे शासन-प्रशासन लोगों को तत्काल बचा सके। कहा कि स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर 24 घंटे तैयार रहेगा। इस दौरान रिजाऊल खान मौजूद रहे।