फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर में कूदकर वृद्ध ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। थाना क्षेत्र के गांव पूठखास में गंगनहर के पुल के बराबर से वृद्ध ने पानी में कूदकर आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों ने वृद्ध को गंगनहर से बाहर निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव पूठखास निवासी मामचंद (74) पुत्र पदम सिंह ने मंगलवार की दोपहर पूठ गंगनहर पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि मृतक लंबे समय से मानसिक रूप से बीमार से चल रहा था। वह मंगलवार की दोपहर बाद अचानक घर से निकलकर गंगनहर के पुल पर पहुंचा और कुछ देर पुल के ऊपर रुकने के बाद फिर से पुल के बराबर में आ गया। जब तक आसपास खड़े लोग कुछ समझ पाते, वृद्ध ने गंगनहर के पानी में छलांग लगा दी।
वृद्ध को गंगनहर में कूदते देख लोगों ने शोर मचा दिया। लोगों ने पानी में कूदकर वृद्ध को पानी से बाहर निकाल कर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, वृद्ध की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक का बड़ा बेटा बबलू हरियाणा के पानीपत में फैक्टरी में नौकरी करता है। जबकि छोटा बेटा योगेंद्र मेरठ में मोबाइल की दुकान पर काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें