फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कोल में हुई महिला के मौत के मामले में दहेज हत्या में हुई प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। क्षेत्र के गांव कोल में तीन दिन पहले (छह मई) को महिला अंकुर पत्नी बिट्टू की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाना पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
छह मई को गांव कोल में महिला अंकुर 30 वर्षीय पत्नी बिट्टू फांसी पर झूलने से गंभीर हालत में महिला को क्षेत्र के एनसीआर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया था। मृतका के गले पर रस्सी के निशान होने पर अस्पताल द्वारा पुलिस को सूचित किया गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतका के मायके पक्ष को घटना की जानकारी दी थी। पोस्टमार्टम के बाद शव का गांव कोल में ही अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरखौदा थाना पुलिस के अनुसार, घटना के दो दिन बाद बृहस्पतिवार रात्रि में मृतका अंकुर के भाई कृष्ण कुमार पुत्र चरण सिंह निवासी परवाना जिला बुलंदशहर ने खरखौदा थाना पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि बहन के ससुराली दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर उसे मानसिक व शारीरिक प्रताड़ित करते थे। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना वाले दिन भी सुबह के समय उसकी बहन अंकुर ने उसे फोन पर जानकारी देते हुए बताया था कि उसका पति बिट्टू, जेठ सतीश, जेठानी विनीता व गोलू पुत्र सतीश उसे हत्या की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि कुछ समय बाद ही बहन की मौत की सूचना उन्हें मिली। पीड़ित पक्ष ने सभी को नामजद करते हुए दहेज हत्या में सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। हालांकि खरखौदा पुलिस ने अभी नामजद किसी भी आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं की है।

पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। प्रमोद कुमार सिंह, सीओ किठौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें