फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगानगर में हिंदू संगठन एक होटल पर जमकर हंगामा, मची भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गंगानगर थाना क्षेत्र में एक होटल पर शनिवार दोपहर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा कर दिया। इस दौरान दूसरे समुदाय का युवक छत से कूदकर भाग गया। पुलिस को होटल में छह युवती व चार युवक मिले। पुलिस सभी को लेकर थाने आ गई।
विज्ञापन

के- ब्लॉक के एक होटल में अराजक तत्वों का देर रात तक आना-जाना लगा रहता हैं। होटल से 100 मीटर की दूरी पर एक स्कूल हैं। शनिवार दोपहर हिंदू जागरण मंच के सहसंयोजक मंत्री प्रदीप कौशिक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने होटल पर पहुंचे। सहसंयोजक मंत्री ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि होटल में दूसरे समुदाय का युवक एक हिंदू युवती को बहला- फुसलाकर लेकर आया है। हिंदू संगठन ने होटल के बाहर हंगामा कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान होटल में भगदड़ मच गई। दूसरे समुदाय छत से कूदकर भाग गया। इस दौरान होटल संचालक भी खिसक लिया। पुलिस ने होटल के मैनेजर को पकड़ लिया। होटल के डीवीआर व रजिस्टर को कब्जे में ले लिया। पुलिस होटल के बाहर खड़ी बाइक को भी थाने ले गई। सीओ सदर देहात शिवप्रताप सिंह का कहना है कि युवतियों को पूछताछ के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें