फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चाकू से महिला पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sat, 09 May 2026 08:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। थाना क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित नई बस्ती में महिला पर चाकू से हमला करने के आरोपी फुरकान निवासी बड़ौत को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने शुक्रवार को नई बस्ती निवासी इसराना पत्नी अलाउद्दीन पर हमला किया था।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार को उस समय हुई जब परिवार और मोहल्ले के लोग जुमे की नमाज पढ़ने गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी फुरकान महिला के घर पहुंचा और कुछ देर बाद उस पर चाकू से हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई भी की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। घायल महिला इसराना को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी फुरकान का चालान कर उसे जेल भेज दिया है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि महिला पर चाकू से हमला करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। उन्होंने बताया कि पीड़िता का उपचार कराया गया है तथा प्राप्त तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें