फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तीन नवंबर को मेरठ कमिश्नरी पर किसानों से पहुंचने की अपील

विज्ञापन
सरूरपुर। कस्बा करनावल पंचायत में शामिल भाकियू अराजनीतिक कार्यकर्ता। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। कस्बा करनावल और गांव डाहर में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक की ओर से पंचायत का आयोजन किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं और आगामी कार्यक्रम को लेकर चर्चा की। पंचायत में जिला अध्यक्ष कालू प्रधान ने किसानों से तीन नवंबर को मेरठ कमिश्नरी पर होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष कालू प्रधान ने कहा कि किसानों को अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर एकजुट रहना चाहिए। उन्होंने संगठन के आगामी कार्यक्रम में अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तीन नवंबर को मेरठ कमिश्नरी पर किसान बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी आवाज उठाएं। संगठन मंत्री अमित छाबड़िया ने पंचायत का संचालन किया। संगठन की गतिविधियों और किसानों की भागीदारी को लेकर भी चर्चा हुई। पंचायत में अभिलाष, श्रीपाल, गोलू, तेजपाल, वेदप्रकाश, महिपाल, राजेंद्र, मनोज, रोहित चौधरी, नगर अध्यक्ष अरुण, ब्लॉक सचिव मोहित सहित क्षेत्र के कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें