फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अलवर वाले बाबा के कार्यक्रम में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
अलवर वाले बाबा से आर्शिवाद प्राप्त करते श्रद्धालु। (मवाना)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। उत्सव मंडप में अलवर वाले बाबा पंडित हरप्रसाद शर्मा झावल वालों का दसवां धार्मिक कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा से आयोजित हुआ। इसमें शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने बाबा के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट की।
कार्यक्रम का शुभारंभ भजन मंडली ने किया। उन्होंने हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का संगीतमय पाठ प्रस्तुत किया। भजनों की मधुर धुन पर भक्तजन झूमते नजर आए। पूरा वातावरण जय श्री राम और जय हनुमान के जयकारों से गूंज उठा। सुंदरकांड पाठ के बाद अलवर वाले बाबा ने पंडाल में पहुंचकर श्रद्धालुओं को दिव्य दर्शन दिए। बाबा ने सभी भक्तों को आशीर्वाद दिया और अपने हाथों से प्रसाद बांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य आयोजक सुभाष सहरावत और सुभाष धीमान ने बताया कि क्षेत्र की जनता पर बाबा की असीम कृपा है। इसी क्रम में यह दसवां भव्य कीर्तन आयोजित किया गया। इसमें हजारों भक्तों ने सहभागिता कर पुण्य लाभ कमाया। धार्मिक कीर्तन और दर्शन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर महाप्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सुभाष चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, नीरज चौधरी, संजय धीमान, बॉबी, रीटा, कल्पना, लोकेश चौधरी, जितेंद्र मणि, नवीन शर्मा, मूलचंद आदि नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें