फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह बोले- प्रदेश को लूटने में लगे हैं दोनों शहजादे

Sun, 05 Feb 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
मंच पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह रविवार को शामली के थानाभवन क्षेत्र में पहुंचे जहां उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए सपा और बसपा पर जमकर हमला बोला। इस दौरान शाह ने अखिलेश-राहुल की जोड़ी को भी आड़े हाथों ले लिया और कहा क‌ि ये दोनों शहजादे प्रदेश को लूटने में लगे हुए है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा क‌ि यहां खुला गुंडाराज है और यहां हर रोज मर्डर होते है। ऐसे में महिलाएं तो क्या आदमी तक सुरक्षित नहीं है। उन्होंने यूपी की कानून व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त बताया है। शाह ने मेरठ मर्डर और इलाहाबाद मर्डर का जिक्र करते हुए कहा क‌ि ऐसी सरकार में कोई स‌ुरक्षित नहीं रह सकता है। उन्होंने प्रदेश सरकार को निशाना बनाते हुए कहा क‌ि सपा सरकार गुंडों की सरकार है।
विज्ञापन

किसानों को गन्ने का पेमेंट समय पर दिया जाएगा

मंच पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह
अमित शाह ने गन्ना किसानों के मुद्दे पर जोर देते हुए कहा क‌ि अगर यूपी में बीजेपी की सरकार बनी तो किसानों को गन्ने का पेमेंट समय पर दिया जाएगा। उन्होंने कहा क‌ि गन्ना किसानों का भुगतान चैक से किया जाएगा। यूपी के किसानों का दिल जीतने आए शाह ने पूरा आश्वाशन दिया क‌ि अगर बीजेपी की सराकर बनी तो किसानों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। पैसा देने में कोई देरी नहीं होगी।
विज्ञापन

पलायन करने वालों को सुरक्षा, घर और रोजगार दिया जाएगा

भाजपा
पलायन के मुद्दे पर शाह बोले, बीजेपी की सरकार बनने पर पलायन करने वालों को सुरक्षा, घर और रोजगार दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा क‌ि सत्ता में आए तो पलायन कराने वालों को जेल भेजा जाएगा और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। खास बात यह है क‌ि यहां अमित शाह की रैली में काफी भीड़ देखने को मिली और अमित शाह जिंदाबाद के जमकर नारे लगे। इस बीच रैली में थानाभवन सीट से प्रत्याशी सुरेश राणा और दिल्ली से आए बिजेंद्र गुप्ता शामिल रहे। अमित शाह की रैली में मैदान खचाखच भरा रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें