आंबेडकर की प्रतिमा खंडित होने पर अनुसूचित जाति के लोगों में भारी आक्रोश।
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के मोदीपुरम में पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के गांव धंजू में बृहस्पतिवार देर रात असमाजिक तत्वों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया। शुक्रवार सुबह प्रतिमा को खंडित देख अनुसूचित जाति के लोगों में रोष फैल गया और एकत्रित होकर हंगामा किया। सूचना पर पल्लवपुरम थाना पुलिस गांव में पहुंची और समाज के लोगों से वार्ता कर शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन, समाज के लोग धरने पर बैठ गए।
अुसूचित जाति के लोगों ने बताया कि काफी सालों से उनके गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी है, जिसको देर रात असमाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया। लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और नई प्रतिमा लगाने की मांग की। उधर, पुलिस लोगों को समझाने के प्रयास में जुटी है।