उन्होंने आरोपियों को जल्द पकड़कर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। मंडावर पुलिस ने तुरंत ही एक मूर्तिकार को बुलाकर प्रतिमा की मरम्मत कराई। ग्राम प्रधान सुनील कुमार ने अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम प्रधान ने पुलिस को बताया कि बाबा साहब की प्रतिमा शरारती तत्वों ने खंडित की है। ऐसे आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। एसएसआई सुभाष धनकड़ का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ सिटी गजेंद्रपाल सिंह के मुताबिक प्रतिमा को ठीक करा दिया गया है। शरारती तत्वों की तलाश में पुलिस जुटी है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/