आंबेडकर की प्रतिमा खंडित होने पर समाज के लोगों ने रोष जताया। सूचना के बाद थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
ग्रामीणों ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने इससे पहले भी डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को खंडित किया था। रार्धना में अज्ञात लोगों ने रविवार रात्रि में पत्थर मारकर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
बताया गया कि गांव में तीसरी बार आंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ा गया है। उधर, जानकारी मिलने पर आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष पवन गुर्जर भी मौके पर पहुंचे। अनुसूचित जाति के लोगों ने घटना की निंदा की है और उनमें रोष है।