फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुस्तफाबाद में धरने से निरस्त रही अंबाला-सहारनपुर एक्सप्रेस

Thu, 22 Feb 2024 11:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अंबाला मंडल के मुस्तफाबाद में कुछ यात्रियों के रेलवे ट्रैक पर बैठने से ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा। इसकी वजह से अंबाला-सहारनपुर मेमू एक्सप्रेस को निरस्त किया गया, जबकि श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा साप्ताहिक एक्सप्रेस को रूट बदलकर चलाया गया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कुछ यात्री स्टॉपेज किए जाने की मांग को लेकर मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर बैठ गए। इसके बाद रेलवे ने आनन-फानन में कुछ ट्रेनों को निरस्त और कुछ का रूट डायवर्ट करना पड़ा। ट्रेन नंबर 04532 अंबाला-सहारनपुर मेमू एक्सप्रेस निरस्त रही। 04523 सहारनपुर-नंगलडैम मेमू एक्सप्रेस सहारनपुर के बजाय अंबाला से ही संचालित हुई। इनके अलावा 14612 श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा-गाजीपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस सहारनपुर न आकर अंबाला से डायवर्ट करते हुए पानीपत, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद के रास्ते निकाला गया।
- देरी से आईं ट्रेनें, यात्रियों को हुई परेशानी
मौसम साफ होने के बावजूद ट्रेनों की लेटलतीफी में कोई सुधार नहीं हुआ है। बृहस्पतिवार को न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस 1:18 घंटे, पाटलीपुत्र-चंडीगढ़ एक्स्प्रेस 1:13 घंटे, चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस 1:19 घंटे की देरी से सहारनपुर पहुंचीं। इनके अलावा दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस, दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस, ऋषिकेश-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस और कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय पर नहीं पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें