मेरठ के इन मंदिरों में होंगे भव्य आयोजन
कुटी चौराहा दुर्गा मंदिर, मयूर विहार शिव मंदिर, जयदेवीनगर गोल मंदिर, जागृति विहार मंशा देवी मंदिर, वैशाली कॉलोनी राधा कृष्ण मंदिर, सम्राट पैलेस राज राजेश्वरी मंदिर, नौचंदी चंडी देवी मंदिर, सूरजकुंड मनोहर नाथ मंदिर,
फूलबाग कॉलोनी स्थित मंदिर, सूरजकुंड सती मंदिर, मोहनपुरी महाकाली मंदिर, बच्चा पार्क कंठी माता मंदिर, भाटवाड़ा दुर्गा मंदिर, बजाजा शिव मंदिर, रेलवे रोड विश्वनाथ महादेव मंदिर, दुर्गा मंदिर दिल्ली रोड, धानेश्वर नाथ मंदिर सदर, वामन भगवान आदि मंदिरों में आयोजन होंगे।
धूमधाम से मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी
पल्लवपुरम स्थित कृपा मंदिर में पहली बार कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर के संरक्षक निश्चल त्यागी ने बताया कि 22 अगस्त को संकीर्तन कृष्ण जन्मोत्सव को कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। 23 अगस्त को गरबा रासलीला दही हांडी का कार्यक्रम होगा। 23 की रात 12 बजे महाभिषेक, महाभोग, महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
बाबा औघड़नाथ मंदिर में सजेगा फूलबंगला
बाबा औघड़नाथ राधा कृष्ण मंदिर में वृंदावन के कारीगर फूल बंगला सजाएंगे। सजावट के लिए कोलकाता से फूल मंगाए गए हैं। मंदिर में बैरिकेडिंग का काम पूर्ण हो चुका है। मंदिर समिति अध्यक्ष डॉ. महेश बंसल ने बताया कि प्रसाद के लिए 850 किलो सेब, एक हजार केले, तीन सौ किलो पेड़े प्रसाद स्वरूप बांटे जाएंगे।
महामंत्री सतीश सिंघल ने बताया कि मंदिर आने वाले बच्चों को बांसुरी और गेंद दी जाएगी। राधा गोविंद मंदिर में पंडित मनोज शर्मा अभिषेक के बाद 11:35 पर आरती करेंगे। 24 अगस्त को नंदोत्सव मनाया जाएगा। एलइडी लाइट के साथ डिस्पले टीवी भी लगाया गया है। 14 सीसीटीवी लगाए गए हैं। दर्शन एकेडमी से मंदिर तक और नैंसी चौराहे तक लाइटिंग की जाएगी।