फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया रिकॉर्ड: रेणुका पंवार ने मचाई ऐसी धूम, हिट हुआ ‘52 गज का दामन’, देख चुके सौ करोड़ से ज्यादा लोग, तस्वीरें

Tue, 15 Jun 2021 12:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदन बालियान, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
मेरठ: रेणुका पंवार। - फोटो : From Renuka Panwar's Facebook
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के खेकड़ा की बेटी रेणुका पंवार ने अपनी सुरीली आवाज के दम पर हरियाणवी सिनेमा में मील का पत्थर रख दिया है। रेणुका के गाने ‘52 गज का दामन’ को अब तक सौ करोड़ दर्शक देख चुके हैं। सिर्फ आठ महीने में एक बिलियन दर्शकों तक पहुंचने वाला हरियाणवी सिनेमा का यह पहला गाना बन गया है। 

बागपत के खेकड़ा की बेटी रेणुका पंवार का हरियाणवी गाना ‘52 गज का दामन’ पिछले साल दो अक्तूबर को यू-ट्यूब पर रिलीज हुआ था। पहले दिन से ही इस गाने ने धूम मचानी शुरू कर दी थी। रेणुका ने बताया कि गाने को अब तक एक बिलियन दर्शक देख चुके हैं। हरियाणवी सिनेमा में यह रिकॉर्ड है। रेणुका के भाई विक्की पंवार ने बताया कि कोरोना महामारी के बीच भी लोगों ने अपने मोबाइल पर गाने को खूब देखा, जिस वजह से यह नई ऊंचाई छू सका है। गाने में प्रांजल दहिया और अमन जाजी ने अभिनय किया है। हरियाणा के सोनीपत के मुकेश जाजी ने यह गाना लिखा है।
Trending Videos
विज्ञापन

जुनून से मिली रेणुका को कामयाबी

2 of 5
मेरठ: रेणुका पंवार। - फोटो : From Renuka Panwar's Facebook
रेणुका पंवार को गायिकी का बचपन से शौक है। स्कूल के दिनों से ही वह सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होती थीं। घर में भजन गुनगुनाना पसंद था। इंडियन आइडियल देखकर उसने गायिकी को ही अपना कॅरियर बनाने का फैसला किया। भाई विक्की पंवार ने खूब साथ दिया। रेणुका को शुरुआत में मौके नहीं मिले। इसके बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी। करीब पांच साल पहले मिले ब्रेक के बाद रेणुका ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक के बाद एक हिट गाने रेणुका ने दिए हैं। हरियाणवी और पंजाबी सिनेमा में वह मुकाम हासिल कर चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मेरठ: रेणुका पंवार। - फोटो : From Renuka Panwar's Facebook
बॉलीवुड मेरा लक्ष्य : रेणुका पंवार
रेणुका पंवार ने सिर्फ हरियाणवी ही नहीं, पंजाबी सिनेमा में भी छाप छोड़ी है। कई बेहतरीन गाने अब तक वह गा चुकी हैं। रेणुका बताती हैं कि बॉलीवुड तक पहुंचना उनका लक्ष्य है। रेणुका को साथी कलाकार हरियाणा की लता मंगेशकर के नाम से भी पुकारते हैं। 

4 of 5
मेरठ: रेणुका पंवार। - फोटो : From Renuka Panwar's Facebook
नवाजुद्दीन सिद्दीकी कर चुके सराहना
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी समेत बॉलीवुड की कई हस्तियां रेणुका पंवार की आवाज के मुरीद हैं। नवाजुद्दीन उनकी प्रशंसा कर चुके हैं। कामयाबी पर हरियाणवी सिनेमा के नामचीन कलाकारों ने रेणुका को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेरठ: रेणुका पंवार। - फोटो : From Renuka Panwar's Facebook
साधारण परिवार में जन्मीं बिटिया
खेकड़ा की पट्टी औरंगाबाद निवासी रेणुका के पिता वीरेंद्र सिंह एक फैक्टरी में काम करते हैं, जबकि उनकी माता संतोष देवी गृहणी है। भाई विक्की पंवार और सागर पंवार ने उसे आगे बढ़ाने के लिए भरपूर सहयोग किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें