प्रबंध निदेशक के दौरे के बाद आई तेजी
एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक विनय कुमार सिंह ने मुरादनगर से शताब्दीनगर तक सभी स्टेशनों और वायाडक्ट (जिस पुल पर ट्रेन दौड़ेगी) के निर्माण का जायजा हाल ही में लिया था। यह एनसीआरटीसी की निर्माण योजना का पैकेज-3 है। इसमें मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ, मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी और शताब्दीनगर स्टेशन आते हैं। ईपीई दुहाई से लेकर शताब्दीनगर तक स्टेशन लिंकेज के लिए एनसीआरटीसी ने टेंडर जारी कर दिए हैं, जो नौ मई को खुलेंगे। माना जा रहा है कि दो महीने में इस पर काम शुरू होगा और सितंबर तक इसे पूरा कर लिया जाएगा।
दो महीने में शुरू होगा स्टेशन जोड़ने का काम
दिल्ली रोड पर दुहाई से दिल्ली चुंगी तक रैपिड पिलर पर चलेगी, जबकि इसके बाद जीरो माइल्स के पास तक अंडरग्राउंड रहेगी। दुहाई से मोदीनगर तक वायाडक्ट का काम और मोदीनगर साउथ व नॉर्थ स्टेशन के कॉनकोर्स और प्लेटफार्म लेवल का निर्माण पूरा हो चुका है। स्टेशन की प्री फैब्रिकेटेड छत के इंस्टालेशन का काम भी शुरू किया जा रहा है। माना जा रहा है कि स्टेशनों को जोड़ने का काम अगले दो महीने में शुरू होगा और छह महीने में काम पूरा कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Meerut: हादसे में चाची-भतीजे की मौत, पीड़ित परिजन बोले- साजिश के तहत हुई हत्या, नहीं लेंगे शव
27 किलोमीटर बन चुका वायाडक्ट
मुरादनगर से शताब्दीनगर तक के खंड की लंबाई 31 किलोमीटर है। इसमें 27 किलोमीटर के हिस्से में वायाडक्ट निर्माण पूरा हो चुका है। मुरादनगर से आगे की ओर ट्रैक बिछाने का काम भी शुरू किया जा रहा है।
- पुनीत वत्स, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, एनसीआरटीसी