अब तक 50 हजार लोगों ने लिए कनेक्शन
एबी केबल लगते ही गांवों में कटियाबाजों के बीच कनेक्शन लेने की होड़ मची है। अब तक 49,994 कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं। बुलंदशहर में सर्वाधिक 9,958, गौतमबुद्ध नगर में 7,624, रामपुर में 5,665, मुरादाबाद में 5,580, अमरोहा में 3,971 और हापुड़ में 3,026 कनेक्शन दिए गए हैं। इसी तरह मेरठ में 613, सहारनपुर में 2,479, मुजफ्फरनगर में 2,180, शामली में 1,764, बिजनौर में 1327 और बागपत में 2,490 कनेक्शन जारी हो चुके हैं।
जिला गांव एबी केबल की लागत बची बिजली (एमयू) बची बिजली की कीमत
मेरठ 47 5 4 1.80
बागपत 130 21 1.96 0.88
सहारनपुर 230 24 0.28 0.12
मुजफ्फरनगर 139 22 6.35 2.86
शामली 160 22 8.56 3.85
बिजनौर 134 8 - 0.002 - 0.001
(नोट: एबी केबल की लागत और बचाई गई बिजली की कीमत करोड़ रुपये में है। आंकड़े ऊर्जा भवन से लिए गए हैं।)
तीन महीने में ही अच्छे परिणाम मिले
गांवों में डाली गई एबी केबल का तीन महीने में ही अच्छा परिणाम मिला है। एबी केबल कटिया कनेक्शनों पर लगाम लगाने में सफल हो रहा है। - अरविंद मल्लप्पा बंगारी, एमडी, पीवीवीएनएल