भिड़ंत इतनी ज़बरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। कार चला रहे सोहेल स्टेरिंग और सीट के बीच मे फंस गए और आरफीन भी चोटिल हो गया। मौके पर जमा हुए लोगों ने कार की पिछली सीट पर घायल अवस्था में पड़े दोनों भाइयों और उनके 10 वर्षीय भांजे युसूफ को निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जबकि चिकित्सकों ने दोनों भाइयों की जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस बात की जानकारी मिलते ही सहारनपुर स्थित उनके परिजनों में कोहराम मच गया। आरफीन के पड़ोसी शिबान हनफ़ी ने बताया कि दोनों भाई लकड़ी का काम करते थे। काम के सिलसिले में आज सुबह करीब साढे छह बजे वह कार में सवार होकर सहारनपुर से मुरादाबाद जा रहे थे।
साथ में उनका 10 साल भांजा युसूफ भी था। दोनों भाइयों की नूरपुर के पास सड़क हादसे में मौत हो गई है। परिजन यहां से बिजनौर के लिए रवाना हो गए हैं। उम्मीद है शाम तक दोनों मृतकों का शव सहारनपुर पहुंच जाएगा।वहीं मृतकों के घर पर सांत्वना देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है।