जीआई में शामिल हुआ कैंची उद्योग
मेरठ कैंची उद्योग को ज्योग्राफिकल आइडेंनटिफिकेशन जीआई में शामिल कर लिया गया है। कैंची उद्योग को गति प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के माध्यम से प्रयास किए जा रहे हैं।
- आशुतोष अग्रवाल, जाइंट डायरेक्टर, संयुक्त लघु उद्योग क्लस्टर विकास समिति
कारोबारियों की राय
18 फीसदी जीएसटी नहीं जायज
कैंची उद्योग को गति प्रदान करने के लिए जीएसटी को घटाना चाहिए और कैंची के आयात पर इंपोर्ट ड्यूटी 60 प्रतिशत तक बढ़ाई जानी चाहिए।
- राशिद, एमआरजी सिज्जर्स, जमुना नगर
यह भी पढ़ें: UP Elections 2022 Phase 2 : गजब का उत्साह, कहीं गोद में जाकर तो कहीं 100 साल की महिला ने डाला वोट, देखें तस्वीरें
सुविधाएं मिलें
सीएफसी का लाभ लेने के लिए लंबी दूरी पर कच्चा माल लेकर जाना पड़ता है। इसमें खर्चा अधिक हो जाता है। आखून नगर का विकास किया जाना आवश्यक है।
- परवेज अहमद, सोमा सिज्जर्स, शालिमार गार्डन
ऑर्डर पर ही कर रहे काम
धनराशि की कमी के चलते सभी यूनिट ऑर्डर बेस वर्क कर रही हैं। पहले ऑर्डर आने पर माल तैयार किया जाता है। अगर उद्यमियों को सस्ती दरों पर लोन मिले तो व्यापार को बढ़ाया जा सकता है।
- मोहम्मद खालिद, सिज्जर्स हाउस, लिसाड़ी रोड
कच्चे माल की कीमतों ने बिगाड़ा व्यापार
कोविड के बाद कच्चे माल की कीमतों में बहुत तेजी आ गई है। इस कारण कैंची की लागत भी बढ़ गई है। चीन से वाया थाइलैंड और मलेशिया से आने वाला माल सस्ता होता है। ऐसे में डिमांड घट गई है।
- शरीफ सैफी, शेख कैंची, कैचियान