फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैरान कर देगी रिपोर्ट: अच्छा खासा वोट बैंक पर मुस्लिम चेहरों पर नहीं जताया भरोसा, हर पार्टी ने किया नजरअंदाज

Sat, 30 Mar 2024 07:03 PM IST
कपिल kapil राजकुमार सैनी, अमर उजाला, मेरठ

सार

Lok Sabha Election 2024 : पश्चिमी यूपी में मुस्लिमों का अच्छा खासा वोट बैंक है लेकिन, इसके बावजूद भी किसी ने पार्टी ने मुस्लिम चेहरे को चुनावी मैदान में नहीं उतारा। पढ़िए अमर उजाला की खास रिपोर्ट-
विज्ञापन
मुस्लिम मतदाता।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम उत्तर प्रदेश में मुस्लिमों का अच्छा खासा वोट बैंक है, लेकिन मौजूदा चुनाव में मुस्लिम प्रत्याशियों पर दांव लगाने में कंजूसी बरती गई है। दरअसल, इस बार मेरठ ही नहीं बल्कि मुजफ्फरनगर, बिजनौर और बागपत सीट पर मुस्लिमों की सियासी रहनुमाई के लिए किसी भी प्रमुख दल ने इन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया है। रही बात वोट की तो सपा, बसपा और कांग्रेस मुस्लिम मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए डोरे डाल रही है। भाजपा भी इन्हें लुभाने के लिए तमाम जतन करने में जुटी है। राजकुमार सैनी की रिपोर्ट... 

विज्ञापन


मेरठ
मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर 30 प्रतिशत मुस्लिम मतदाता होने का दावा किया जाता है। इस सीट से 1999 में हाजी याकूब कुरैशी बसपा से चुनाव मैदान में उतरे तो 2,27,133 मत पाए। 2004 में बसपा से शाहिद अखलाक ने 2,52,518 प्राप्त कर संसद पहुंचे। 2009 में सपा से शाहिद मंजूर ने चुनाव लड़कर 1,83,527 मत प्राप्त किए, जबकि इस बार शाहिद अखलाक ने निर्दलीय चुनाव लड़कर भी 34,078 मत हासिल किए।

2014 में बसपा से शाहिद अखलाक ने 3,00,655 मत पाए। इनके सामने सपा के शाहिद मंजूर ने 2,11,759 मत प्राप्त किए। उधर, कांग्रेस से नगमा को भी 42,911 मतदाताओं ने वोट दिया। 2019 में बसपा-सपा गठबंधन में बसपा प्रत्याशी हाजी याकूब कुरैशी ने 5,81,455 मत हासिल किए। बहुत ही कम अंतर से चुनाव हारे।

बसपा से देवव्रत तो सपा के टिकट पर अभी संशय
लोकसभा चुनाव 2024 में बसपा ने मेरठ से त्यागी-दलित समीकरण के मद्देनजर देवव्रत त्यागी को प्रत्याशी बनाया है, वहीं इंडिया गठबंधन से अभी नाम तय नहीं है। भाजपा से अरुण गोविल प्रत्याशी हैं। गौरतलब है कि 25 साल से मुस्लिम सपा और बसपा के साथ अधिक दिखाई दिया है। पूर्व में बड़े स्तर पर कांग्रेस के साथ भी मुस्लिम खड़ा रहा है।

बिजनौर 
बिजनौर लोकसभा सीट पर 45 प्रतिशत मुस्लिम मतदाता बताए जाते हैं। लोकसभा चुनावों में 1957 में अब्दुल लतीफ एक अदद सांसद बन सके। मुसलमान यहां किंगमेकर की भूमिका में ही नजर आए। इस बार किसी भी बड़े दल ने मुसलमान को टिकट नहीं दिया है। रालाेद-भाजपा गठबंधन से चंदन चौहान, सपा से दीपक सैनी और बसपा से विजेंद्र सिंह चुनाव मैदान में हैं। सभी दलों की इस वोट बैंक पर निगाहें लगी हैं।

बागपत 
बागपत सीट पर 28 प्रतिशत मुसलमान मतदाता हैं। 1991 से 2019 तक बागपत लोकसभा सीट पर प्रमुख दल बसपा और सपा ने मुस्लिमों को केवल तीन बार चुनाव लड़ने का मौका दिया है। 1998 में मेराजुद्दीन को सपा ने चुनाव लड़ाया, इन्हें 1,34,696 मत मिले। 1999 में में मेराजुद्दीन एक बार फिर सपा के चुनाव चिंह पर चुनाव लड़े, इस बार वोट प्रतिशत घट गया और केवल 59,807 मत ही मिल सके। 2004 में बसपा ने औलाद अली को लोकसभा लड़ाई। इन्होंने 1,32,543 मत पाए। इसके बाद किसी भी दल ने मुस्लिम समाज को लोकसभा का टिकट देने की पहल नहीं की। 2024 में भी मुस्लिमों को किसी बड़े दल ने गले नहीं लगाया।

मुजफ्फरनगर 
मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर 30 प्रतिशत से अधिक मुस्लिम बताए जाते हैं। चुनाव के 72 साल के इतिहास में दूसरी बार ऐसा होगा, जब एक भी मुस्लिम प्रत्याशी मैदान में नहीं है। 1967 में यहां से लताफत अली सांसद चुने गए थे। इसके बाद यहां से मुफ्ती मोहम्मद सईद, सईदुज्जमां, मुनव्वर हसन और कादिर राना संसद पहुंचे। इससे इतर विधानसभा चुनावों में मुसलमान अपना दमखम दिखाते रहे हैं। 2019 और 2024 मेें किसी भी प्रमुख दल ने मुस्लिम को प्रत्याशी नहीं बनाया है।

यह भी पढ़ें: UP: मेरठ से पांच लोकसभा सीटों को साधेंगे मोदी-योगी और जयंत, 15 वर्ष बाद एक मंच पर होगा भाजपा-रालोद का कुनबा
विज्ञापन

राजनीतिक दल अपने लाभ को देखकर ही चुनाव में टिकट दे रहे हैं।  बदकिस्मती यह है कि इस कौम को सभी पार्टी नजरअंदाज कर रही हैं। बीजेपी भी इससे अछूती नहीं है, जबकि मुस्लिमों की वोट भाजपा समेत सभी दल चाहते हैं। लेकिन टिकट देने के नाम पर चुप्पी साध जाते हैं। यही हाल रहा तो इनकी आवाज उठनी बंद  हो जाएगी। - गौहर सिद्दीकी, संयोजक- सद्भावना मंच

यह भी पढ़ें: 
Bharat Ratna: चौधरी चरण सिंह को मिला भारत रत्न, जयंत बोले- ऐतिहासिक दिन

पश्चिम उप्र के सहारनपुर से बसपा से माजिद अली और कांग्रेस से इमरान मसूद मैदान में है। कैराना से सपा ने इकरा हसन को चुनाव में उतारा है। अमरोहा से बसपा ने डॉ. मुजाहिद हुसैन और सपा ने संभल से जियाउर्रहमान को प्रत्याशी बनाकर मुस्लिम मतदाताओं को साधने का काम किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें