लोहिया नगर स्थित पीएम आवास की निर्माण सामग्री खुले में रखी है। अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
वायु प्रदूषण रोकने के लिए पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण (ईपीसीए) द्वारा जारी निर्देशों का सरकारी विभाग ही मखौल उड़ा रहे हैं। शहर में प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण स्थलों पर निर्माण सामग्री को ढका नहीं गया है।
एमडीए इन आवासों को बना रहा है और यहां प्राधिकरण के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। गढ़ रोड पर मेडिकल कॉलेज से काली नदी की तरफ सड़क पर ही निर्माण सामग्री खुले में फैली पड़ी है।
अमर उजाला ने मंगलवार को लोहिया नगर और सरायकाजी में चल रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण स्थलों का जायजा लिया। दोनों ही निर्माण स्थलों पर रोड़ी, बदरपुर, रेत आदि सामग्री को ढका नहीं गया है, जबकि इसके लिए एक महीने पहले ही ईपीसीए ने सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंपी थी।
यह भी पढ़ें: नवरात्र 2020: इस बार 58 वर्षों बाद बन रहा विशेष योग, इन राशि वालों को होगा फायदा
कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम ने ईपीसीए की गाइड लाइन का पालन कराने के लिए बुधवार को सभी विभागों की बैठक बुलायी है। लेकिन सवाल यह है कि जब सरकारी विभाग इसका पालन नहीं करेंगे तो जनता को कैसे जागरूक कर पाएंगे।
निर्माण स्थल और मौजूदा स्थिति
लोहिया नगर: यहां प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 128 आवास बनाए जा रहे हैं लेकिन प्रदूषण नियंत्रण विभाग के एक भी नियम का पालन नहीं किया जा रहा है। निर्माण सामग्री ढकी नहीं गई है।
सराय काजी: इनर रिंग रोड के किनारे 576 आवास निर्माणाधीन हैं। यहां तो हॉट मिक्स प्लांट के पास ही निर्माण सामग्री दूर तक फैली है, जबकि यहां साइट के पीछे ही आवासीय कॉलोनी भी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/