फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान: कोरोनारोधी टीकाकरण में बेटों से आगे बेटियां, बोलीं- सुरक्षित है वैक्सीन

Sat, 02 Apr 2022 12:20 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेेरठ

सार

12 से 14 वर्ष के 12,289 बच्चे वैक्सीन लगवा चुके हैं, जबकि 15 से 17 वर्ष के 1,95,717 किशोर व किशोरियों ने वैक्सीन लगवाकर समाज को टीकाकरण कराने का संदेश दिया है।
विज्ञापन
छात्राओं ने लगवाई कोविड वैक्सीन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कोरोना महामारी के खतरे के मद्देनजर समाज जागरूक हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान से लोग लगातार जुड़ रहे हैं। 12 से 14 साल और 15 से 17 साल आयु वर्ग में बेटों से ज्यादा बेटियां बढ़-चढ़कर आगे आ रही हैं। 
विज्ञापन


12 से 14 वर्ष के 12,289 बच्चे वैक्सीन लगवा चुके हैं, जबकि 15 से 17 वर्ष के 1,95,717 किशोर व किशोरियों ने वैक्सीन लगवाकर समाज को टीकाकरण कराने का संदेश दिया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इन दोनों वर्गों में करीब 51 प्रतिशत लड़कियों और 49 प्रतिशत लड़कों ने टीकाकरण कराया है। 
जिले के 83 केंद्रों पर चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल हर आयु वर्ग 27,97,606 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज और 21,74,599 को दोनों डोज लग चुकी हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गर्व: जूनियर वर्ग के खिलाड़ी का बड़ा कमाल, आईएसएसएफ विश्वकप में शपथ ने झटका कांस्य पदक
विज्ञापन


बच्चे दिखा रहे रुचि 
सीएमओ डॉक्टर अखिलेश मोहन का कहना है कि परीक्षा व अवकाश के बावजूद बच्चों ने टीकाकरण के प्रति खासी रुचि दिखाई है। यही वजह है कि कम समय में भी ज्यादा टीकाकरण हुआ है। यह सराहनीय है। टीकाकरण को और बढ़ाया जाएगा। 

वैक्सीन से बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता 
सरकार ने महामारी से सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया है। वैक्सीन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार रहेगी। - राधिका

यह भी पढ़ें: 
बिजनौर: जन्मदिन पार्टी में चलीं गोलियां, 10 साल के बच्चे की मौत से मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

 सभी को लगवानी चाहिए वैक्सीन 
महामारी से बचने के लिए सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए। मैंने भी वैक्सीन लगवा ली है। - श्रद्धा 
 

सुरक्षित है वैक्सीन 
कोरोना से बचाव की वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। यह किसी तरह से नुकसानदायक नहीं है। अब कोरोना का डर खत्म हो गया है। - मन्त्वया 

डरें नहीं, वैक्सीन लगवाएं
 
इस टीके से न तो दर्द होता है और न ही इसका कोई नुकसान है। मैंने टीका लगवा लिया है। सबको यह लगवाना चाहिए। - नैतिक
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें