पुरस्कार पाकर खिले चेहरे
मंडलीय प्रतियोगिता के विजेताओं को इनामी धनराशि के चेक सौंपे गए। प्रथम स्थान पर रहे शाश्वत वत्स को सात हजार का चेक मिला, द्वितीय स्थान पर रहे शुभम शर्मा को पांच हजार रुपये का चेक और तृतीय रहीं एकता वर्मा को दो हजार रुपये का चेक दिया गया। सांत्वना पुरस्कार के रूप में श्रुति और प्राची को 1500-1500 रुपये के चेक दिए गए।
प्रमुख रूप से यह लोग रहे मौजूद
प्रतियोगिता कार्यक्रम में स्कूल की प्रशासनिक अधिकारी मंजू जैन, सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता फरहा फैज, आईआईए के चैप्टर चेयरमैन रविंद्र मिगलानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष मंजीत सिंह अरोड़ा, महासचिव राजेश सपरा, पार्षद मंसूर बदर, पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू, पार्षद ज्योति अग्रवाल, अमजद, सईद सिद्दीकी, शहजाद मलिक, बहार जुबैरी, अनुपम गुप्ता, वीरेंद्र बहल, आरके हांडा, एम आजाद अंसारी, राधेश्याम नारंग, काउंसलर सुरभि सिंह, अनुपमा महाजन, महेंद्र सचदेवा, सुशांत सिंघल, रश्मि टेरेंस, प्रधान मनोज, अशोक मलिक, सहदेव चौधरी, नेम सिंह, चरण सिंह आदि मौजूद रहे।
सभी ने मुक्तकंठ से की सराहना
बहुत दिन बाद इस तरह के आयोजन में शामिल होने का मौका मिला। स्कूलों में वाद विवाद प्रतियोगिताओं का प्रचलन खत्म होता जा रहा है। इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा, आत्मविश्वास और विषयों को लेकर ज्ञान बढ़ता है। अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय है। विद्यार्थियों को ऐसे आयोजनों में प्रतिभाग का लाभ उठाना चाहिए। जीवन में भी लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए जुटना चाहिए।
- संजय कुमार, कमिश्नर।
वाद विवाद प्रतियोगिता में शामिल होकर यह बात पता चली है कि हमारे विद्यार्थियों के भीतर कई अच्छे नेता भी छिपे हैं। विद्यार्थियों को केवल नौकरी पाने और पैसा कमाने के लिए पढ़ाई नहीं करनी चाहिए, बल्कि अच्छा और जिम्मेदार इंसान बनने के लिए पढ़ाई करें। अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय है।
- उपेंद्र अग्रवाल, डीआईजी।
वाद-विवाद प्रतियोगिताओं से प्रतिभागियों के साथ ही सुनने वालों की विषय को लेकर समझ बढ़ती है। इस परंपरा को अमर उजाला बरकरार रख रहा है यह अच्छी बात है। विद्यार्थियों को ऐसे आयोजनों में शामिल होना चाहिए। स्वच्छता के प्रति भी लोगों को जागरूक होना चाहिए।
- संजीव वालिया, महापौर।
विद्यार्थियों के लिए अमर उजाला अनेक कार्यक्रम चलाता रहा है। विद्यार्थियों को ऐसे आयोजन, जिनमें ज्ञानवर्धन होने के साथ ही पुरस्कार भी मिलता हो, उसमें शामिल होना चाहिए। बच्चों के बीच आकर बहुत अच्छा लगा। विजेताओं को बधाई।
- संजय गर्ग नगर विधायक।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/