फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ नगर निगम की बोर्ड बैठक के दौरान हंगामा, पथराव, महिला पार्षदों ने नगर आयुक्त पर फेंकी चूड़ियां

Wed, 28 Aug 2019 12:44 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ नगर निगम की बोर्ड बैठक के दौरान हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ नगर निगम की बोर्ड बैठक के दौरान मंगलवार को जबरदस्त हंगामा हुआ। इस दौरान पूरे परिसर में भगदड़ का माहौल रहा। हंगामे के दौरान दो पार्षद आपस में भिड़ गए। यहां तक पार्षदों ने महापौर और नगर आयुक्त का घेराव किया। जिसके बाद महापौर और नगर आयुक्त दोनों को वहां से जाना पड़ा। वहीं नगर आयुक्त ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं। महापौर ने बोर्ड बैठक सोमवार तक के लिए  स्थगित कर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: जिला अस्पताल की बत्ती गुल, मोबाइल टॉर्च से चल रहा काम, मरीज के तीमारदार झलते रहे हाथ के पंखे

मेरठ नगर निगम की बोर्ड बैठक पांच माह बाद आज टाउन हॉल में आयोजित की गई। बैठक में जहां शहर के ठप पड़े विकास और निगम के खाली पड़े खजाने पर अधिकारियों से जवाब मांगा जाना था। वहीं सदन में भ्रष्टाचार के आरोपों पर सीधी बात करने के बात कही। पार्षदों ने जनता से जुड़े मुद्दों पर अधिकारियों को घेरने की कोशिश की। वहीं, महापौर का भी आरोप रहा है कि भ्रष्टाचार हो रहा है। निगम अधिकारी उनके पत्रों का भी जवाब नहीं देते हैं।
विज्ञापन

बैठक में आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू होते ही कई पार्षद आपस में भिड़ गए। नगर निगम की बोर्ड बैठक में शहर की जनता ने किया पथराव किया। बैठक में शामिल पार्षद व कर्मचारियों में गाली - गलौज हुई। इस दौरान महिला पार्षदों ने नगर आयुक्त के ऊपर चूड़ियां भी फेंकी।

पार्षद और अधिकारी  इस बात पर आमने-सामने आ गए कि शहर की जनता के एक भी मुद्दे पर निगम की बोर्ड बैठक नहीं हुई।  वहीं एक सफाई कर्मचारी द्वारा पार्षदों को गाली दिए जाने पर   सभी पार्षद भड़क उठे। महापौर व पार्षदों सहित सफाई कर्मचारी लिपिक के निलंबन की मांग की। वहीं इस हंगामे के माहौल के बीच नगर आयुक्त कोई निर्णय नहीं ले सके।
विज्ञापन

इसी बीच पार्षदों ने नगर आयुक्त के ट्रांसफर तक की चेतावनी दे डाली। 11:00 बजे से शुरु हुई इस बैठक के दौरान दोपहर दो बजे तक नगर आयुक्त और महापौर को सदन से तीन बार उठना पड़ा। महापौर ने बोर्ड बैठक सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी।

हंगामे की सूचना पाकर सिटी मजिस्ट्रेट भी मौके पर पहुंचे। मौके पर मौजूद पुलिस ने बेकाबू लोगों को रोकने की कोशिश की। निगम परिसर में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस मौके पर मौजूद है।

सफाई कर्मचारियों ने उठाईं अपनी मांगे: नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने भी बोर्ड बैठक के दौरान अपनी मांगें उठाईं। सफाई कर्मचारी नेताओं की मानें तो जहां सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की बात कही। वहीं, सभी आउट सोर्स सफाई कर्मचारियों की संविदा बहाल करने की मांग रखी। कर्मचारियों को समय से वेतन दिए जाने की भी मांग शामिल रहीं। 

इन मुख्य प्रस्तावों पर होनी थी बात
टेलीकॉम कंपनियों को सड़क खोदने की दी गयी अनुमति में भ्रष्टाचार
सड़कों पर अवैध होर्डिंग से निगम खजाने को फटका
बीओटी ठेकों के अनुबंध और शर्तों पर कितना हुआ काम
टेंडर लेकर काम न करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने की कार्यवाही

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें