फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन: रक्तदान शिविरों में लोगों ने बढ़चढ़कर किया रक्तदान, देखें तस्वीरें

Tue, 01 Oct 2019 01:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
रक्तदान करते लोग - फोटो : अमर उजाला
रक्तदान कर आप किसी जरूरतमंद की जान बचा सकते हैं। ऐसे लोगों की मदद के उद्देश्य से अमर उजाला फाउंडेशन मंगलवार को मेरठ, सहारनपुर, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली और बिजनौर में मेगा रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन सभी जिलों के शिविरों में रक्तदान करने वालों की काफी भीड़ लगी है।

मेरठ में दोपहर दो बजे तक 185 यूनिट रक्तदान किया है। साथ ही उन्हें प्रमाण पत्र भी दिए गए हैं।

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक इंचार्ज कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि ब्लड डोनेट करने के बाद आप पहले की तरह ही कामकाज कर सकते हैं। इससे शरीर में किसी तरह की कमी नहीं होती। मेडिकल ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. मोनिका राठी ने बताया कि 90 दिन में एक बार रक्त दे सकते हैं। इससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। ये कैंसर के खिलाफ भी बड़ा हथियार माना गया है।
विज्ञापन

2 of 7
उद्घाटन करते प्रिंसिपल डॉ. आरसी गुप्ता, प्रमुख अधीक्षक डॉ. धीरज राज, ब्लड भनक प्रभारी डॉ. मोनिका राठी - फोटो : अमर उजाला
विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस आज
भारत में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस एक अक्तूबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य जीवन में रक्त की जरूरत और महत्व को साझा करना है। पहली बार 1975 में इंडियन सोसायटी ऑफ ब्लड ट्रॉसफ्यूजन एंड इम्यूनोहैमेटोलॉजी द्वारा मनाया गया। वहीं मेडिकल में उद्घाटन करते प्रिंसिपल डॉ. आरसी गुप्ता, प्रमुख अधीक्षक डॉ. धीरज राज, ब्लड भनक प्रभारी डॉ. मोनिका राठी।

यहां लगाए जाएंगे शिविर
- मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक, गढ़ रोड
- जिला अस्पताल ब्लड बैंक, घंटाघर 
- कोटपाल हॉस्पिटल, पल्लवपुरम
विज्ञापन

3 of 7
रक्तदान करते लोग - फोटो : अमर उजाला
वहीं बागपत जिले में दो बजे तक 85 यूनिट रक्तदान किया गया है।

4 of 7
रक्तदान के बाद प्रमाण लेते युवक - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर जनपद में दोपहर दो बजे तक 58 यूनिट रक्तदान किया गया।
विज्ञापन

5 of 7
रक्तदान करते महादानी - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा बिजनौर जनपद में दोपहर दो बजे तक 70 यूनिट रक्तदान के किया गया है।
विज्ञापन

6 of 7
रक्तदान के बाद प्रमाण लेते हुए - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर जिले में दोपहर दो बजे तक 30 लोगों ने रक्तदान किया है। जबकि 40 ने स्वैच्छिक रक्तदान के लिए अपना अपना रजिस्ट्रेशन कराया। सीएमओ ने बताया कि ब्लड बैंक में फिलहाल 60 यूनिट ब्लड रखने की इस वक्त क्षमता है और आज कुछ अन्य जगहों पर स्वैच्छिक रक्तदान हो रहा है। डोनेट करने वालों की सूची नाम सहित बना ली गईं है। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि जल्द ही अमर उजाला फाउंडेशन के साथ बड़ा कैम्प आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रक्तदान करते हुए - फोटो : अमर उजाला
शामली जिले में कुल 56 यूनिट रक्तदान किया जा चुका है। जबकि सभी जिलों में कुल 484 यूनिट रक्तदान किया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें