एक सप्ताह बाद पहुंची बकाया राशि
मेरठ जनपद की किनौनी, मोहिउद्दीनपुर, दौराला और सकौती मिल ने 16 दिसंबर, 2020 को 35.85 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। इसे किसानों तक पहुंचने में एक सप्ताह लग गया। डालमपुर निवासी किसान जयराज सिंह ने बताया कि एक सप्ताह बाद उनके खातें में भुगतान आया। वहीं मवाना, किनौनी, दौराला और नंगलामल मिल ने 29 दिसंबर, 2020 को 112.54 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान किया था। इसमें से दौराला मिल द्वारा एस्क्रो अकाउंट से भेजा गया भुगतान किसानों को अगले दिन मिल गया, लेकिन बाकी मिलों का पैसा करीब एक सप्ताह बाद मिला।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: उजड़ गया परिवार, पति-पत्नी की मौत से मचा कोहराम, इलाके में पसरा मातम
देरी के मामले दिखवाएंगे
चीनी मिलों से किसानों की एडवाइस के अनुसार एस्क्रो अकाउंट में ही भुगतान लिया जाता है, लेकिन एडवाइस का मिलान करने में समय लगता है। भुगतान में देरी के मामले दिखवाकर इसे सही कराया जाएगा।
- डॉ. दुष्यंत कुमार, जिला गन्ना अधिकारी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/