मकान पर कर दिए खर्च, अब कहां से दें रकम
नोटिस मिलने के बाद से लोग परेशान हैं। उनका कहना है कि वे वर्षों से उस जमीन पर रह रहे हैं, जहां मकान बनाया गया है। अब अचानक उसे सरकारी या शत्रु संपत्ति बता दिया गया। गढ़ीपुख्ता निवासी शफीक, बबीता, इमराना, गफूर, नफीस, वसीला, जरीना, रशीदा, यामीन, जाहिद, मुर्शीदा, आमना, उस्मान, हमीदा, बबीता, बुद्धू आदि का कहना है कि उनके मकान बन चुके हैं। अब उन्हें अपात्र बताकर नोटिस जारी किया जा रहा है। योजना में मिले रुपये उन्होंने खर्च कर दिए। अब वापस कहां से लाएं।
पीएम आवास योजना के कुछ अपात्रों को लाभ मिलने के मामले सामने आए हैं। उनकी अगली किस्त पर रोक लगा दी गई है। गलत तरीके से लाभ लेने वालों से रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी।
- जसजीत कौर, जिलाधिकारी, शामली
लाभार्थियों ने शपथ पत्र दिए थे कि अपात्र पाए जाने पर धनराशि वापस करेंगे। जिले में लगभग 100 लाभार्थी अपात्र पाए गए हैं। इनमें से कुछ ने तालाब, कुछ ने सरकारी तो कुछ ने शत्रु संपत्ति पर मकान बनाया है। इनकी तीन बार तहसील से जांच हो चुकी है। अपात्र की पुष्टि होने पर रिकवरी नोटिस दिए गए हैं।
- प्रदीप कांत, परियोजना अधिकारी, डूडा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/