30 शोरूम बंद हुए, फिर खुले
शहर में लॉकडाउन के बाद बड़ी कंपनियों के शोरूम बंद हुए। व्यापारी नेता अमित बंसल ने बताया कि आबूलेन, बांबे बाजार में मुख्य रूप से वो शोरूम बंद हुए जो किराए पर चल रहे थे। कंपनियों ने लॉकडाउन में किराया देना बंद कर दिया। इनकी संख्या 20-30 के आसपास होगी। हालांकि अनलॉक के बाद उन्हीं कंपनियों के शोरूम बड़े स्तर पर खुल गए हैं।
आरबीआई की पॉलिसी रही अनुकूल
कोरोना महामारी में रेपो रेट अब का तक सबसे निचले पायदान चार प्रतिशत पर है। सीए अनुपम शर्मा ने बताया कि महामारी में आरबीआई की मोनेटरी पॉलिसी आम जनता के हित में रही हैं। रेपो रेट घटने से बैंक की ब्याज दर भी घट जाती हैं। लोन लेने वालों की संख्या बढ़ती है। बाजार में कैश आता है और मांग भी बढ़ने लगती हैं। त्योहारी सीजन में व्यापारी और ग्राहक सभी को इसका लाभ मिल रहा है।
उधार खत्म, होम डिलीवरी शुरू
संयुक्त व्यापार संघ (अजय गुट) के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने बताया कि कोरोना महामारी के बीच व्यापारियों ने शहर में होम डिलीवरी और ऑनलाइन सेल करना सीख लिया है। गारमेंट्स, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारियों ने अपने मोबाइल एप्लीकेशन भी बनाए हैं। हर कॉलोनी में कारोबारी 40 से 50 घरों में फोन कॉल पर राशन और अन्य जरूरत का सामान पहुंचा रहे हैं। संयुक्त व्यापार संघ (नवीन गुट) के अध्यक्ष नवीन गुप्ता के अनुसार बाजार में उधार देना अब लगभग खत्म हो गया है। ऐसे में लोगों की खरीद की सीमा बढ़ी है, जिसके चलते बिक्री और खरीद में भी तेजी आई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/