वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में कोविड-19 को लेकर मण्डलीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद सीएम योगी सरसावा एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। यहां से वह राजकीय वायुयान के द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलिकॉप्टर करीब डेढ़ बजे सहारनपुर के पुलिस लाइन पहुंचा। इसके बाद सीएम योगी कार से सर्किट हाइस पहुंचे। जहां अधिकारियों के साथ सीएम योगी की बैठक चल रही है। वहीं सीएम योगी के दौरे को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह अलर्ट हैं। शहर में चप्पे- चप्पे पर फोर्स तैनात है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/