फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमय और आयुष ने बनाया कीर्तिमान

Mon, 16 May 2016 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सेंट थामस स्कूल के छात्रों ने रिकार्ड बनाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सेंट थामस इंग्लिश मीडियम स्कूल में रविवार को नन्हें स्केटरों ने नया रिकार्ड बनाकर ‘इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड’ में अपनी उपलब्धि दर्ज कराई। 7 वर्ष तक के आयु वर्ग में अमय गर्ग और सात से 14 वर्ष केे आयु वर्ग में आयुष सिरोही ने सबसे कम समय में उपलब्धि हासिल की। दोनों ग्रुप में कुल 30 स्केटरों ने नया रिकार्ड बनाया है।
विज्ञापन

  ‘इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड’ के लिए रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं एवी टीम के तत्वावधान में पैंथर रोलर स्पीड स्केटिंग मैराथन (रेस फोर प्राइड) का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीसीएसयू उर्दू विभाग के एचओडी असलम जमशेदपुरी रहे।
सुबह सात बजे ही सेंट थामस इंग्लिश मीडियम स्कूल के मैदान पर नन्हें स्केटर पहुंचे गए थे। सभी के चेहरे पर नया कीर्तिमान बनाने का जुनून था। सात वर्ष तक की आयु वर्ग के लिए एक घंटे 19 मिनट में 10.55 किलोमीटर दूरी तय करने का रिकार्ड था।
विज्ञापन

इसे तोड़ने के लिए नन्हें स्केटर तैयार थे। 11 स्केटरों में से 10 ने 55 मिनट में 11 किलोमीटर दूरी तय करके नया कीर्तिमान स्थापित किया। अमय गर्ग ने सबसे कम समय में दूरी पूरी कर प्रथम स्थान हासिल किया।
7 से 14 वर्ष की आयु वर्ग में एक घंटा 30 मिनट में 22 किलोमीटर की दूरी तय करने का लक्ष्य था। 24 प्रतिभागियों ने इस लक्ष्य को पार पाने का प्रयास किया। 20 स्केटर इसमें सफल रहे। आयुष सिरोही सबसे आगे रहे। इस दौरान अनीस भारती, प्रदीप सैनी, मोइन खान, फिरोज खान, अंशुल, सुधीर त्यागी, संजय आदि मौजूद रहे।

सात साल से कम में इनका रहा दबदबा
मेरठ के अमय मेहरा, रिदम जैन, परी जैन, सानवी गोलांश, अमय गर्ग, आदित्य माहेश्वरी, दिल्ली के अमानत और मयंक कुमार, हरियाणा के एसके सांजना और विपाशना बोध ने नया कीर्तिमान बनाया है।

सात से 14 वर्ष में यह टीम छायी
मेरठ के आयुष सिरोही, वाणी श्रीवास्तव, युवराज विश्वराज, गुरुशन सिंह, रमिशा अंसारी, विशेष अग्रवाल, अनमोल चंद्रा, अनुष्का माहेश्वरी, अब्दुल सैफी, हरियाणा के  ऋत्विक राज, ईवा शर्मा, रिया शर्मा, प्रणव राजव्रत, प्रणव यादव, समीर झा, राहुल कुमार, रोहित कुमार, सैफ अंसारी, एसके भावेश, दिल्ली के सौरभ शर्मा ने कीर्तिमान बनाया।
विज्ञापन


इनकी निगरानी में बना कीर्तिमान
इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड कमेटी के मैनेजिंग एडिटर मनमोहन रावत तीन सदस्य टीम के साथ मेरठ आए थे। इनकी निगरानी में स्केटरों ने कीर्तिमान बनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें