फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नियुक्तियों पर आरक्षण नियमों के उल्लंघन का आरोप, लिफाफे खोलने पर रोक की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
- भीम आर्मी छात्र सभा के पश्चिम प्रभारी शान मुहम्मद ने कुलाधिपति और कुलपति को भेजा ज्ञापन, कार्यपरिषद की बैठक से पहले उठाए सवाल
विज्ञापन

संंवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) में स्ववित्तपोषित (सेल्फ फाइनेंस) योजना के तहत विभिन्न विभागों में निदेशक, प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया को लेकर विवाद शुरू हो गया है। भीम आर्मी छात्र सभा के पश्चिम प्रभारी एवं छात्र नेता शान मुहम्मद ने कुलाधिपति और कुलपति को ज्ञापन भेजकर नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि आरक्षण नियमों का सही पालन नहीं किया गया। विश्वविद्यालय को एक इकाई मानने के बजाय अलग-अलग विभागों को इकाई मानकर रोस्टर तैयार किया गया। इस कारण कई पदों पर आरक्षण लागू नहीं किया गया। शान मुहम्मद का कहना है कि विशेष रूप से निदेशक और प्रोफेसर जैसे पदों को एकल पद दर्शाकर अनारक्षित श्रेणी में प्रकाशित कर दिया गया जबकि नियमानुसार सभी समान पदों की संयुक्त गणना कर आरक्षण लागू किया जाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके मुताबिक साक्षात्कार प्रक्रिया में भी नियमों का पालन नहीं किया गया। एक पद के लिए कम से कम तीन अभ्यर्थियों का साक्षात्कार में शामिल होना आवश्यक होता है जबकि कई पदों पर केवल एक-एक अभ्यर्थी ही शामिल हुआ। उन्होंने मांग की है कि जब तक भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण नियमों का पूर्ण पालन नहीं हो जाता, तब तक चयन से संबंधित लिफाफे नहीं खोले जाएं। वहीं, इन आरोपों पर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें