फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ब्रह्मपुरी में 17 घंटे तक गुल रही बिजली, लोगों ने किया हंगामा

विज्ञापन
सदर बाजार क्षेत्र में बिजली कट से परेशान लोगों ने बिजली घर पर हंगामा धरने पर बैठे लोग
विज्ञापन
मेरठ। भीषण गर्मी के बीच मेरठ में बिजली संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को मोदीपुरम से आने वाली 33 केवी लाइन में फाल्ट होने के कारण घंटाघर और आरटीओ बिजलीघर ठप हो गए। इसका खामियाजा ब्रह्मपुरी क्षेत्र के निवासियों को भुगतना पड़ा, जहां रविवार रात 11 बजे से सोमवार शाम आठ बजे तक करीब 17 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि बिजली गुल रहने से शनि मंदिर के पास, शास्त्री की कोठी, बिशन चौक, मास्टर कॉलोनी, गौतमनगर, ब्रह्मपुरी पूर्वी-पश्चिमी, खुशहाल नगर, पजाया, इंदिरा नगर, शिवशक्तिनगर, लक्ष्मणपुरी, माधवपुरम और सरस्वती लोक में हाहाकार मचा रहा। लंबी कटौती के कारण लोगों को पेयजल के लिए भी तरसना पड़ा। शिकायत के बावजूद अधिकारियों का रवैया उदासीन रहा।
बाजारों पर असर और अन्य इलाकों का हाल
सदर बाजार, बॉम्बे बाजार और आबूलेन क्षेत्र में भी फाल्ट के चलते 6 से 7 घंटे बिजली गुल रहने से व्यापारियों का काम धंधा चौपट हो गया है। संयुक्त व्यापार संघ के अमित बंसल ने चेतावनी दी है कि यदि संकट जल्द दूर नहीं हुआ तो व्यापारी सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। वहीं, शारदा रोड पर कनोहर लाल कॉलेज के पास ट्रांसफार्मर में आग लगने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिसे लेकर आक्रोशित लोगों ने शारदा रोड बिजलीघर के बाहर हंगामा किया और जाम लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता मेरठ-1 रजनीकांत मिश्र का कहना है कि 33 केवी लाइन के फाल्ट को ठीक कराकर आपूर्ति सुचारू कराई जा रही है। छोटे फाल्ट दुरुस्त करने के लिए रात्रिकालीन टीमों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें